Human welfare credit society Latest News Update - अपने पैसे लेने का आखिरी मौका
यदि आपके और आपके जानकारों के पैसे Human Welfare Credit and Thrift Co-Operative Society में जमा है तो यह खबर आपके लिए है :-
Human Welfare Credit and Thrift Co-Operative Society स्कैम से पीड़ित जमाकर्ताओं से जुडी एक जरूरी सुचना है कि Society Registrar Delhi की तरफ से नियुक्त किए गए लिक्विडेटर ऑफिसर के पास इसके लिए आवेदन जमा किए जा रहे है।
यदि आपके और आपके जानकारों के पैसे Human Welfare Credit and Thrift Co-Operative Society में किसी भी तरह से जमा है और आपको अभी तक वो पैसे नहीं मिले है या पैसे वापिस मिलने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है तो आपको तुरंत सोसाइटी रजिस्ट्रार दिल्ली के पास आवेदन जमा करना होगा और इसके लिए 08 अक्टूबर 2025 आखिरी तारीख तक आवेदन जमा करना होगा । यह आवेदन आप खुद रजिस्ट्रार ऑफिस दिल्ली में जाकर जमा करवा सकते है और आप अपने आवेदन को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भी भेज सकते है
किसी भी स्तिथि में आखिरी तारीख का ध्यान जरूर रखे । इस प्रोसेस के लिए बाकायदा सोसाइटी रजिस्ट्रार / लिक्विडेटर ऑफिसर की तरफ से कुछ अखबारों के माध्यम से भी आम जनता को सूचित किया गया था। कृपया निचे दिए गए नोटिस में पूरी जानकारी ध्यान से पढ़े
Human welfare credit society Fraud का तरीका - कैसे किया लोगो के साथ धोखा
सोसाइटी ने मल्टी - लेवल मार्केटिंग (MLM) मॉडल अपनाया था , जिसमे निवेशकों को नए निवेशकों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता था। इसने लोगो के KYC दस्तावेज और बैंक विवरण प्राप्त किये।
बता दे की उक्त सोसाइटी में अधिकतर लोगो को रोजगार देने के नाम पर एजेंट
बनाकर और उन्ही लोगो से और उनके रिश्तेदारों से इन्वेस्टमेंट करवाकर यह
पूरा ठगी का खेल किया गया है। बहुत सारे गरीब और माध्यम वर्गीय लोगो को
इसका शिकार बनाया गया है । यह भी पता चला है कि ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट
सोसाइटी कुछ राज्यों में बिना किसी अनुमति के अपने ऑफिस खोलकर पैसे लेन देन
का कार्य भी कई सालो से कर रही थी
Human welfare credit society Fraud News Update:
NDTV और ThePrint जैसे अनेको समाचार पोर्टलों ने इस धोखाधड़ी और ठगी के बारे में रिपोर्ट की है, जिसमे अभिनेता Alok Nath और Shreyas Talpade के नाम भी शामिल है। इन दोनों को ब्रांड अम्बेस्डर के रूप में प्रचारित किया गया था
Supreme Court ने इन दोनों अभिनेताओं को ग्रिफतारी से सुरक्षा प्रदान की है The Economic Time News
यदि आप चाहते है कि गरीब लोगो की पाई पाई वापिस मिले तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोसाइटी के पीड़ित लोगो के साथ शेयर करे और ठगी पीड़ित लोगो को जागरूक करने में मदद करे

Comments
Post a Comment